उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान ने ली शपथ।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तमाम लोग रहे मौजूद।
देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान को पद की शपथ दिलायी गई।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति श्री जस्टिस आरएस चौहान की स्थानान्तरण की अधिसूचना पढ़ी।
खास खबर-अब नही होगी बदरीनाथ यात्रा में कोई रुकावट,त्रिवेंद्र सरकार ने किया ये बड़ा काम
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोपहर 2 बजे उच्च न्यायालय नैनीताल पहुचे।
मुख्य न्यायाधीश का न्यायूर्ति राधवेंद्र सिंह चौहान का उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शुधांशू धुलिया, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह,
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति नारायण सिंह धनिक, न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्वे, न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी,
न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार जनरल धन्नजय चतुर्वेदी सहित उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय में स्वागत किया।
उत्तराखंड हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा बहुत उत्सुकता से आज सभी ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा बार और बैंच के साथ नवनियुक्त न्यायमूर्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उनके आने से निश्चित रूप से न्याययिक व्यवस्था में ऐसा उन्हें विश्वास ही नही पूरा भरोसा है।