देहरादून(अरुण शर्मा)। आईटीबीपी ने सितम्बर में 06 अनाम चोटियों पर पर्वतारोहण के लििये दल भेजा गया।
जिसका नेतृत्व सैक्टर देहरादून आईटीबीपी की उपमहानिरीक्षक अर्पणा कुमार द्वारा किया गया।
08 सदस्यों के दल ने उत्तराखण्ड के उच्च हिमालय की 06 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों का आरोहण किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीबीपी सीमाद्वार परिसर में गंगोत्री-2 पर्वतारोहण एवं 6 पीक आरोहण फ्लैग इन सैरेमनी में प्रतिभाग किया।
आईटीबीपी उत्तरकाशी से 21615 फीट की ऊंचाई पर गंगोत्री-2 चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन सभी पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने शौर्य, दृढ़ता पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है।
आशा है कि चुनौतियों को स्वीकार करने वाले इन हिमवीरों ने आगे भी लक्ष्य तय किये होंगे।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी और उत्तराखण्ड का गहरा रिश्ता है।
अभी उत्तराखण्ड के 11 हजार लोग आईटीबीपी में सेवारत हैं।
उत्तराखण्ड से 40 हजार लोग अपनी सेवाएं आईटीबीपी में दे चुके हैं।
आईटीबीपी शौर्य एवं संवेदना का दूसरा नाम है।