दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है।

शनिवार को उनको एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
खास खबर-उत्तराखंड कांग्रेस की 2022 को लेकर कसमकस
हालांकि अभी वे कुछ दिन तक दिल्ली में ही आइसुलेट रहेंगे।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 दिसम्बर को कोरोना पॉजिटव हुए थे।
उनके साथ साथ उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित हुए थे।
जिसके बाद पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
प्रदेश में उनकी सलामती के लिए लगातार उनके समर्थक हवन ओर पूजा कर रहे थे।
एक दिन पहले डॉक्टरों ने उनकी सभी रिपोर्ट को सामान्य पाया था।
जिसके बाद शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
अस्पताल से निकलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुश नजर आ रहे है।
जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं।
उनकी सभी जांचें सामान्य आई हैं।
फिलहाल वे कुछ समय के लिये नई दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में रहेंगे।