चमोली(कमल खड़का)। जोशीमठ में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
जोशीमठ के अलग अलग जगह पर भालू ने चार लोगो हमला कर घायल कर दीया।
जिसमे 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
घायलों में एक बुजुर्ग महिला भी है जिसकी हालात नाजुक बनी हुई है।
वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जोशीमठ में एक भालू जिसके एक बच्चा शायद खो गया।
जिसके वजह भालू लोगो पर हमला कर रहा है।
हालाकि वन विभाग की टीम भालू को भगाने मै लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार भालू ने कल देर रात से चार लोगो पर हमला कर घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने शो मचाया जिसके बाद भालू वहा से भागा।
हमले में घयल लोगों को स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा।
जिसके बाद घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।
स्थानीय लोग सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को देख गुस्से में थे।
वहीं स्थानीय लोगो का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में रााातत की व्यवस्त्था्थआ लाााहरचच है।
पूरा स्टाफ रात की डयूटी में नही था, स्टाफ कम होने के चलते घायलों को सही ट्रीटमेंट नही मिल पाया।
वो भी कई घंटो के समय बीत जाने के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार मिल पाया।
इसी वजह से दर्द से करा रही एक बुजुर्ग महिला को कई घंटो इतजार करना पड़ा।