देहरादून(अरुण शर्मा)। खादी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है।
गांधी जयंती पर खादी वस्त्रों की बिक्री पर 10 प्रतिशत छूट दिये की घोषणा की गई है।
यह छूट 02 अक्टूबर से 108 कार्यकारी दिवसों के लिये तय की गई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयन्ती पर दी जाने वाली इस छूट की स्वीकृति दी है।
उन्होंने इस मद में अपेक्षित आवश्यक धनराशि की स्वीकृति भी प्रदान की है।
गुर्जर पुनर्वास के लिए बनी समिति
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वन गूजरों के पुनर्वास एवं उन्हें विधिक अधिकार आदि दिये जाने के सम्बन्ध में समिति गठित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
समिति इस संबंध में 06 माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
समिति के अध्यक्ष प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव होंगे।
निदेशक राजाजी सदस्य सचिव होंगे।
मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, निदेशक भारतीय वन्य जीव संस्थान एवं डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ द्वारा नामित प्रतिनिधि समिति के सदस्य होंगे।