देहरादून(कमल खड़का)। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें अब दुसरो राज्यों में भी जा सकेंगी।
सोमवार को राज्य सरकार द्वारा जारी की गई sop में इसके लिए मानक तय किये गये है।
परिवहन की बसों में कोरोना काल मे बढ़े हुए किराए को भी वापस ले लिया गया है।
अब पूर्व निर्धारित किराया ही उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में लागू होगा।
प्रथम चरण में निगम ने राज्यो से सहमति के साथ एक दिन 100 चक्कर ही लगाने की अनुमति होगी।
यात्रा के बाद वाहनों का सैनिटाइजेशन कराया जाना अनिवार्य होगा।
बसों में स्टैंडिंग सवारी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।