देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड में नौकरशाही और नेताओं के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
रेखा आर्य के बाद अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अधिकारियों की सी आर लिखने पर बयान दे डाला।
सुबोध उनियाल ने कहा मंत्रियों को लिखना चाहिए अधिकारियों का CR।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव को विभागों के सचिवों को आदेश देना चाहिए कि विभागीय मंत्री को अपना CR बताए।
मंत्रियों का अधिकार है अधिकारियों का CR लिखने का।
उनियाल ने कहा कि सभी अधिकार सीएम को है।
लेकिन मंत्रियों को पहले से ही अधिकारियों के CR लिखने का अधिकार है।
उत्तराखंड में मंत्री रेखा आर्य और आईएएस वी.षणमुगम के आपसी खींचतान का मामला पिछले कई दिनों से प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अधिकारियों और नेताओं के बीच बढ़ते इस विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुटकी ले चुके है।