देहरादून(अरुण शर्मा)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में निशानेबाज अमित कुमार को सम्मानित किया।
भानियावाला के अमित ने दिसम्बर 2019 में भोपाल, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 02 रजत एवं एक कांस्य पदक हांसिल किया।
मुख्यमंत्री ने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
निशानेबाज अमित ने भोपाल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 25 मी.पिस्टल जूनियर मैन सिविलियन टीम चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
यही नही 25 मी. सेंटर फायर पिस्टल मैन सिविलियन टीम चैंपियनशिप में रजत पदक पाया।
25 मी0 पिस्टल जूनियर मैन सिविलियन चैंपियनशिप व्यक्तिगत में कांस्य पदक हांसिल किया।
इससे पहले उन्होंने 2018 में नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।
गोरखा समाज का दशहरा….
शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोरखा समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को जौ, दही एवं चावल का टीका लगाकर उनके साथ दशहरा पर्व मनाया।
दशहरा पर्व गोरखा समाज द्वारा पांच दिन तक मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने गोरखा समाज के लोगों को दशहरे के पर्व एवं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।