डोबरा चांटी पुल ने पूरा किया प्रतापनगर के 14 साल का वनवास

- मुख्यमंत्री ने किया डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण।
- देश का सबसे लम्बा भारी वाहन झूला पुल है डोबरा-चांठी।
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर टिहरी में डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण किया।
जिसके बाद प्रतापनगर के लोगों का 14 साल का वनवास खत्म हो गया।
उन्होंने प्रताप नगर की जनता से पुल निर्माण में देरी के लिए खेद व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कुल 4 अरब 73 करोड़ 8 लाख 56 हज़ार की विभिन्न 60 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया।
जिसमें 3 अरब 7 करोड़ 83 लाख लागत की 30 योजनाओं का लोकार्पण तथा 1 अरब 2 करोड़ 25 लाख की 30 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राजकीय इंटर कालेज मजफ के प्रान्तीकरण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रताप नगर की जनता ने देश हित में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सिंचाई की उपलब्धता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो सकी है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस पुल के निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।
जिसके कारण पुल का निर्माण समय से पूरा हो पाया है।
उन्होंने कहा कि आज प्रताप नगर की जनता के लिए विकास का दरवाजा खुल चुका है।
यह पुल क्षेत्रीय जनता एवं आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि का स्रोत बनेगा।
मुख्यमंत्री ने किया डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण।