16 गढ़वाल राइफल के जवान स्वतंत्र सिंह की शहादत को हमारा नमन

16 गढ़वाल राइफल का जवान सीमा पर हुआ शहीद।
एलओसी पर हुई फायरिंग में देश के लिए किए प्राण न्योछावर
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सहित लोगों ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून(अरुण शर्मा)। 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए गए।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन में वे शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में हुई इस फायरिंग में शहीद हो गए थे।
स्वत्रन्त्र सिंह ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे।
मुख्य मंत्री ने 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह के शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें।
राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़े-हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में क्या मिली खामियां
विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर हमें गर्व है।
अग्रवाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।