देहरादून(अरुण शर्मा)। सी एम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए धनराशि दी है।
जिला योजना के लिए सभी जिलों को कुल 100 करोड़ रूपए की धनराशि अवमुक्त की जा रही है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना के लिए 350 करोड़ रूपए की धनराशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है।
अब 100 करोड़ रूपए और अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन किया है।
इन 100 करोड़ रूपए में से
जनपद नैनीताल हेतु 7 करोड़ 2 लाख 20 हजार 160 रूपये,
ऊधमसिंह नगर हेतु 07 करोड़ 42 लाख 18 हजार 140 रूपये,
अल्मोड़ा हेतु 07 करोड़ 47 लाख 74 हजार 250 रूपये,
पिथौरागढ़ हेतु 07 करोड़ 17 लाख 98 हजार 10 रूपये,
बागेश्वर हेतु 05 करोड़ 96 लाख 54 हजार 70 रूपये,
चम्पावत हेतु 05 करोड़ 83 लाख 76 हजार 520 रूपये,
देहरादून हेतु 09 करोड़ 94 लाख 98 हजार 200 रूपये,
पौड़ी हेतु 11 करोड़ 98 लाख 84 हजार 490 रूपये,
टिहरी हेतु 09 करोड़ 51 लाख 45 हजार 110 रूपये,
चमोली हेतु 07 करोड़ 42 लाख 92 हजार 990 रूपये,
उत्तरकाशी हेतु 07 करोड़ 65 लाख 77 हजार 750 रूपये,
रुद्रप्रयाग हेतु 05 करोड़ 81 लाख 81 हजार 120 रूपये,
हरिद्वार हेतु 06 करोड़ 73 लाख 79 हजार 190 रूपये की राशि शामिल है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुख्यमंत्री आवास में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार के प्रमुख संतों ने भेंट की।
भेंट करने वाले संतों में निर्मल आश्रम के महंत जसजीत , गरीबदास , महत आनंद, वाल्मीकि समाज के संत महंत मान दास महाराज, वैष्णव अखाड़े से महंत दुर्गा दास महाराज एवं नगर के प्रसिद्ध एडवोकेट श्रेयस अग्रवाल थे।