देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड में स्कूलों के खोले जाने को लेकर कैबिनेट ने सहमति दे दी है।
पहले चरण में 10 वी ओर 12 वी की क्लास शुरू की जाएगी।
कैबिनेट ने आगामी 1 नवम्बर से राज्य के स्कूलों को खोले जाने को सहमति दे दी है।
पहले चरण में।इन दो क्लास के लिए सरकार की ओर से sop जारी की जाएगी।
Sop का पालन कराने की जिम्मेदारी स्कूल।प्रशासन की होगी।
यही नही आगे अन्य क्लास को खोला जाय या नही इसका निर्णय सरकार बाद में लगी।
कैबिनेट ने गाइडलाइंस के साथ स्कूलों को खोले जाने पर सहमति दी।
बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 मामलों पर अपनी मोहर लगाई।
जल मूल्यों के निर्धारण लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी समिति मदन कौशिक व धन सिंह सदस्य होंगे।
हिमालयन गढ़वाल विश्व विधायलयो का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी गढ़वाल विश्व विद्यायल किया गया।
आबकारी विभाग में ट्रेक एन्ड ट्रेस की व्यवस्था लागू की गई है। जििसमे बिक्री के लिए विशेष होलोग्राम की व्यवस्था लागू होगी।
नासिक सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस के साथ अनुबंध किया गयानागरिक सुरक्षा नियमावली 2020 को मिली मंजूरी
अनुदान वाले अशासकीय राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय को अनुदान दिए जाने सम्बंधित मामलों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।
महाविद्यालय छात्र निधि के जमा फंड को खर्च करने के लिए नियमावली मो मिली मंजूरी। निदेशक उच्च शिक्षा को होगा पैसा खर्च करने का अधिकार।