देहरादून(अरुण शर्मा)। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान (वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) से नवाजा गया।
हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया गया।
लंदन में आयोजित वातायन-यूके सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
पढ़े- गंगा स्कैप चैनल को लेकर त्रिवेंद्र सरकार का मास्टर स्ट्रोक
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी
रमेश पोखरियाल को मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंडवासियों के साथ-साथ देश के लिए यह गौरव का पल है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान उनका ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषा, भारत और भारत के हर नागरिक का है।
अग्रवाल ने कहा कि लेखन, काव्य और अन्य साहित्यिक कार्यों के लिए डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को मिले सम्मान और पुरस्कार की सूची में एक अतिविशिष्ट सम्मान जुड़ गया है।
, जिस पर शिक्षा जगत से जुड़ा प्रत्येक भारतीय स्वयं को अलंकृत, वैभवशाली एवं गौरवान्वित अनुभव कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रमेश पोखरियाल ने राजनैतिक एवं सामाजिक योगदान के साथ-साथ देश को साहित्यिक ऊर्जा देने का भी कार्य किया है।
उनके द्वारा हिंदी साहित्य एवं हिंदी भाषा की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों से उत्तराखंड का समस्त बुद्धिजीवी वर्ग उत्साहित है।