दिल्ली दौरे पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल-राष्ट्रीय अध्यक्ष से लंबी चर्चा

दिल्ली(अरुण शर्मा)। नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद नरेश बंसल दिल्ली दौरे पर है।
वंहा उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
यही नही दिल्ली में भी नरेश बंसल के स्वागत ओर सम्मान का सिलसिला जारी रहा।
कई सामाजिक संस्थाओं के द्वारा उन्हें अलग अलग मंचों पर सम्मानित किया गया।
नरेश बंसल ने अपने दिल्ली दौरे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की।
नरेश बंसल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा से भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया।
बंसल ने केन्द्रीय नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद व आभार वयक्त किया की उन जैसे साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया व राज्य सभा भेजा।
नरेश बंसल ने गंगाजलि व माला भेंट कर तथा शौल उड़ा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा का आभार एवं अभिनन्दन किया।
दोनो के बीच उत्तराखंड व देश से समबन्धित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं।
बंसल ने केन्द्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह नव दायित्व को समझते हुए उसे पुरी निष्ठा व इमानदारी से पार्टी व जनता हित में निभाएँगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा से उत्तराखंड दिवस की पूर्व संध्या पर मिलते हुए बंसल ने उन्हे सपरिवार उत्तराखंड व विशेषकर विश्व प्रसिद्ध चार-धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया।
बंसल ने उत्तराखंड हेतु केंद्र का अधिक से अधिक सपोर्ट माँगा।
जे पी नडडा जी ने बंसल को नई पारी की शुरुआत हेतु शुभकामनाएं और बधाई दी।