Video-‘खाकी में इंसान’ खोजने वाले अशोक कुमार की कुछ ऐसी होगी उत्तराखंड पुलिस

‘खाकी में इंसान’ खोजने वाले आईपीएस अशोक कुमार
देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे अशोक कुमार
यह नाम पुलिस के लिए कोई नया नही है।
अपनी 30 साल की सेवा में up और उत्तराखंड,itbp व bsf में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके है।
सुने क्या है आईपीएस अशोक कुमार की चाहत..…
1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार 30 नवम्बर को उत्तराखंड के 11 वे dgp के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे।
आपको बता दें कि आगामी 30 नंवबर को मौजूद dgp अनिल रतूड़ी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
पढ़े-बीजेपी पार्षद हत्याकांड में पुलिस का खुलासा
राज्यपाल की मंजूरी के बाद डीजीपी का पदभार अशोक कुमार संभालने जा रहे है।
अपने नाम का एलान होने के बाद अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिस पर काम करना हमारी प्राथमिकता है।
अशोक कुमार उत्तराखंड में आम आदमी की पुलिस और बदमाशो के खिलाफ पुलिस बनाने की चाहत रखते है।
उन्होंने बताया कि पुलिस व्यवस्था आम जनता के लिए बनी है।
इसीलिए आम जनता के साथ मिलकर ही पुलिस व्यवस्था की जाएगी।
उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे अशोक कुमार
जिससे जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे और अपराधियों के मन में अपराध करने से पहले खौफ और भय का माहौल हो।