बाबा रामदेव ने जे पी नड्डा के ड्राइवर बनकर कराया उन्हें पतंजलि दर्शन।
व्यस्त कार्यक्रम के बीच जी पी नड्डा को दिखाना था साम्राज्य तो बाबा रामदेव बन गैर ड्राइवर।
हरिद्वार(अरुण शर्मा)। बाबा रामदेव जब बन गए जे पी नड्डा के ड्राइवर तो हर कंही चर्चा हो गई तेज।
जी हाँ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को अपने हरिद्वार दौरे के दौरान जब पतंजलि पहुंचे।
तो उनका बाबा रामदेव न केवल तिलक लगाकर स्वागत किया बल्कि उनके ड्राइवर बनकर उन्हें पतंजलि का भृमण भी कराया।
देखें वीडियो…….बाबा रामदेव कैसे बने ड्राइवर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं।
आज उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर माँ गंगा की आरती में शिरकत की।
जिसके बाद वे पतंजलि के आचर्यकुलम पर पहुंचे,जहाँ बाबा रामदेव ने नड्डा को मंगल तिलक लगाया।
जे पी नड्डा के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बाबा रामदेव ने खुद उनकी गाड़ी को ड्राइव किया।
आचार्यकुलम का पूरा भ्रमण कराकर पतंजलि योगपीठ का रुख किया जहाँ पर पतंजलि योगपीठ में चल रहे जनहित के कार्यों को उनके सामने बताया ।
जेपी नड्डा ने बाबा रामदेव के कार्यों को सराहा और उन्हें कहा कि आप हमेशा देश के आदर्श रहे हैं।
हमेशा अपने इन जनहित के कार्यों के कारण आप इस देश के हमेशा आदर्श रहेंगे।
इसके उपरांत जे पी नड्डा ने पतंजलि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कर आयुर्वेद पर पतंजलि द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों का जायजा लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पतंजलि के शोध कार्यों को विश्व स्तरीय अनुसंधान कार्य बताते हुए कहा कि पतंजलि के प्रयासों से आयुर्वेद को संजीवनी मिली है।
पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व संस्कृति और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त की।
करते हुए कहा है कि नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
महाराज ने कहा कि जेपी नड्डा के पार्टी अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने के बाद भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
उन्होंने कहा कि कहा कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता के साथ-साथ 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय जे. पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है।
महाराज ने कहा कि उनके उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

निश्चित रूप से नड्डा जी का यह उत्तराखंड दौरा ऐतिहासिक होगा और भारतीय जनता पार्टी उनके कुशल नेतृत्व में 2022 में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी है।
आज सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं।
अन्य राज्यों में भी जहां हम सत्ता में नहीं हैं वहां भी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है।
इसलिए आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और मजबूत होकर उभरेगी।