बूथ स्तर के कार्यक्रमों की समीक्षा करने जा रही है भाजपा।
देहरादून(अरुण शर्मा)। बूथ स्तर पर हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करने जा रही है भाजपा।
3 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक चलने वाली इस समीक्षा में संगठन महामंत्री अजय कुमार प्रशिक्षण देंगे।
पार्टी मुख्यालय से जारी प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई।
खास खबर-भारत-पाक के इस युद्ध विजय पर निकाली विजय ज्योति मशाल,जानिए कन्हा
शक्तिकेंद्र बैठको में होगी बूथ स्तर कार्यक्रमों की समीक्षा करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी।
यह समीक्षा बैठक शक्ति केंद्रों पर 3 जनवरी से 10 जनवरी तक होंगी।
इन समीक्षा बैठकों को लेने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश महामन्त्री (संगठन) अजय कुमार प्रशिक्षण देंगे।
देहरादून जिले के पदाधिकारियों को कल प्रदेश मुख्यालय में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 3 जनवरी से 10 जनवरी तक पूरे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर हुए सभी कार्यक्रमो की समीक्षा करेगी।
जिसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठके आयोजित की जाएंगी।
शक्तिकेन्द्र पर होने वाली इन बैठकों में जिले से ऊपर के पदाधिकारी बैठक लेंगे और बैठक लेने वाले सभी पदाधिकारियों को कल प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
प्रदेश के 12 जिलों को के पदाधिकारियों को वर्चुअल व महानगर देहरादून व जिला देहरादून के पदाधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदेश कार्यालय में दो सत्रों में अजय कुमार बैठक लेंगे।
प्रदेश मुख्यालय में 11 बजे महानगर देहरादून व दोपहर 2 बजे जिला देहरादून ग्रामीण के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण बैठक में शक्ति केन्दों की बैठक में शामिल होने वाले जिले व प्रदेश पदाधिकारी ही भाग लेंगे।
[…] बूथ स्तर पर समीक्षा के लिए उत्तराखण्ड … […]