भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे दून हुआ जोरदार स्वागत।
उत्तराखंड कांग्रेस ने जे पी नड्डा से पूछे 5 सवाल।
देहरादून(अरुण शर्मा) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन वे देहरादून पहुँचे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे दून जंहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

तो कांग्रेस भी उनके स्वागत में कही पीछे नहीं रही और 5 सवालो के साथ साथ काले बैलून छोड़कर उनका अपने अन्दाज में स्वागत किया।
यह भी पढ़े-उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा,मैक्स गिरी खाई में
हरिद्वार से शुरू हुए उनके दौरे के बाद आज नड्डा देहरादून पहुंचे।
इस दौरोन जगह-जगह पर नड्डा को पुष्प गुच्छ भेंट कर नड्डा का भव्य स्वागत किया गया।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में नारेबाजी करते हुए नड्डा के उपर पुष्प वर्षा की।
खास खबर-जे पी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के पहले दिन हरिद्वार में क्या रहा खास
बता दें देहरादून में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ 5 बैठकें करेंगे।
बैठक से नड्डा संगठन की नब्ज टटोलेंगे साथ ही आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
कांग्रेस ने जे पी नड्डा का सवालों से किया स्वागत……
कांग्रेस ने बेरोजगारी, किसानी, भ्रष्टाचार, महंगाई व सरकार की नाकामी पर नड्डा से पूछे सवाल।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से राज्य में बेरोजगारी, किसानी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल पूछे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे दून
प्रीतम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को याद दिलाया कि 2017 के चुनावो में मोदी ने और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य के नौजवानों से वादा किया था।
उनकी सरकार बनेगी तो नौजवानों को रोज़गार मिलेगा।
लेकिन अक्टूबर माह में आए CMIE (भारतीय अर्थव्यवस्था की निगरानी केंद्र) के आंकड़ों से यह पता चला है कि देश में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी दर उत्तराखण्ड में 22.3% है और अभी तक सरकारी विभागों में 40% से अधिक पद खाली पड़े हैं।
प्रीतम सिंह ने कहा कि नड्डा जनता को बताएं भाजपा सरकार रोजगार पर किए गए चुनावी वादों को कब पूरा करेगी?
किसान के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए पूछा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के चुनावो में किसानो से वादा किया था।

वहीं अभी तक सरकार ने इसपर कोई विचार नहीं किया। नड्डा देशभर में आज किसान परेशान है इसपर भी जवाब दीजिए।
प्रीतम सिंह ने सरकार से उनके 2014 के वादे वन रेंक वन पेंशन के हवाले से भी पूछा कि उसे पूरी तरीके से कब लागू करेंगे।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और सौ दिन में लोकायुक्त लाने की बात पर प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सवाल किया।
कि चार साल बीत गए, लेकिन लोकायुक्त का कोई अतापता नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री जी से उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपो पर भी सवाल पूछा।
नड्डा से पांचवा सवाल प्रीतम सिंह ने महंगाई के मुद्दे पर किया।
उन्होंने कहा महंगाई से त्रस्त हुई जनता आज बेहाल है। जब उन्होंने सरकार छोड़ी थी तब रसोई गैस की कीमत चार सौ रूपये थी और आज इसकी कीमत आसमान छूकर आठ सौ रुपए हो चुकी हैं।
इस सरकार ने आम आदमी की थाली से उसका अनिवार्य हिस्सा प्याज भी छीन ली है।
अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर जताया शोक….
डॉक्टर अनुसूया प्रसाद मैखुरी 2002 से 2007 के बीच में बद्रीनाथ से विधायक रहे।
फिर पुनः 2012 से 17 के बीच में करणप्रयाग से विधायक चुनकर आए इस दौरान वह विधानसभा में dept स्पीकर के रूप में भी कार्यरत रहे।
लगभग डेढ़ माह से अधिक समय तक वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में कोरोना महामारी से जूझते रहे और अनंततोगत्वा जिंदगी की जंग हार गए