राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का हरिद्वार में जोरदार स्वागत

हरिद्वार(कमल खड़का)। राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पहली बार नरेश बंसल हरिद्वार पहुंचे।
जिले में कई स्थानों पर उनका स्वागत और सम्मान बड़ी ही गर्मजोशी से किया।
कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सासंद व वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा यह पार्टी परिवादवाद नहीं बल्कि परिवार भाव से कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि आज उन्हें पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
उसका सही ढंग से निर्वाह करते हुए वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा की वह राज्य व केंद्र सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करने का प्रयास करेगे।
उतराखंड के लोकहित के मुद्दे उच्च सदन मे उठा उनके निराकरण का प्रयास करेगे।
उन्होंने कहा राष्ट्र पुरूष नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार उत्तराखंड मे विकास के नए आयाम लिख रही है।
राज्य सरकार भी प्रदेश हित मे बहुत अच्छे कार्य कर रही है।
सम्मान करने वालो में बीजेपी के विधायक, संगठन के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर सभी ने उनको बधाई दी और उनका स्वागत किया।