मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस आज
समर्थकों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का 82 वा जन्मदिन
हरिद्वार(कमल खड़का)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समर्थकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया।
समर्थकों ने उनका यह जन्मदिन लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया।
राविवार को समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव नेता का 82 वा जन्मदिन मनाया गया।
उनके जन्मदिन के अवसर पर सुबह गंगा में दूध चढ़ाकर और शिवालय में दुधभिषेक कर उनकी लंबी उम्र और सेहत की कामना की।
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के संग केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।
जल संस्थान के खिलाफ व्यापारी उतरे सड़को पर,अधिकारीयों पर कोई असर नही –
मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के ऐसे धुरंधर नेता के रूप में जाने जाते हैं।
जिन्होंने साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनाई।
वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और एक बार देश के रक्षा मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं।
22 नवम्बर, 1939 को इटावा जिले के छोटे से गांव सैफई में पैदा होने वाले मुलायम ने शुरुआती दिनों में शिक्षण कार्य किया।
लेकिन लोहिया और उनके साथ के लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने सियासत की ओर रुख किया।
लोकदल के विधायक के रूप में सियासत में कदम रखने वाले मुलायम ने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जड़ें मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान माना जाता है।
इस पार्टी ने प्रदेश में चार बार सरकार बनाई। तीन बार वह खुद मुख्यमंत्री रहे।
जबकि चौथी बार 2012 में उनके पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी।
अखिलेश यादव के कार्यकाल में उनके परिवार मेें विरासत को लेकर कडा़ संघर्ष शुरू हो गया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से एक बड़ी बैठक बुलाकर उनके पुत्र अखिलेश यादव ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया।
मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक बना दिया गया।
मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल से पद और सरकार में भूमिका को लेकर कड़ा संघर्ष चला।
जिसका असर 2017 के विधानसभा के चुनाव पर भी हुआ।
2017 के विधानसभा चुनाव में सपा बुरी तरह हार गई।
बाद में शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से अलग संगठन बना लिया।
हरिद्वार सपा कार्यलय में जन्मदिन मनाने वालो में……..
चंद्रशेखर यादव डॉ राजेंद्र पराशर प्रदेश महासचिव, साजिद अंसारी जिला अध्यक्ष, मशकूर कुरेशी, श्रवण शंखधर, लवकुमार, महंत सुभम गिरी, दुर्गेशप्रताप सिंह, ईदुल खान, नितिन यादव, रविन्द्र कुमार, दिलशाद कय्यूम सेकड़ो सपा कार्यकर्ताओंआदि उपस्थित थे