देहरादून(अरुण शर्मा)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने गैरसैण में जमीन खरीदी है। उन्होंने इसकी रजिस्ट्री करने के बाद सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी।
कुछ लोग सी एम त्रिवेंद्र के इस जमीन खरीदने को आगामी चुनाव लड़ने की नजर से देख रहे है।
जानकार मानते है कि सी त्रिवेंद्र रावत गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद यहाँ से अगला चुनाव लड़ सकते है।
हालांकि गैरसैण कोई विधान सभा सीट नही है इसके लिए माना यह जा रहा है कि वे आस-पास की सीट को चुन सकते है।
तो कुछ जानकार इसे रिवर्स पलायन को लेकर अच्छी पहल बता रहे है।
सी एम त्रिवेन्द्र सिंह रावत गैरसैंण के भूमिधर बन गये हैं।
यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से दी है।
सी एम त्रिवेंद्र ने रिवर्स पलायन का बङा संदेश देते हुए कहा कि “गैरसैंण जनभावनाओं का प्रतीक है। गैरसैंण हर उत्तराखंडी के दिल में बसता है।
लोकतंत्र में जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। गैरसैंण के रास्ते ही समूचे उत्तराखण्ड का विकास किया जा सकता है।
सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को ही रिवर्स पलायन करना होगा।
रिवर्स पलायन से ही सुधरेगी पहाड़ों की तस्वीर और तकदीर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं भी गैरसैंण का विधिवत भूमिधर बन गया हूँ।“