देहरादून(अरुण शर्मा)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करेंगे।
मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री जनपदों का दौरा भी करेंगे।
जनपदों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा और विकास कार्यों की धरातलीय स्थिति का भी अवलोकन करेंगे।
इसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे कैबिनेट मंत्री मदन कोशिक के विभागों के साथ होगी।
02 नवम्बर को सुबह 9ः30 बजे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के विभागों की समीक्षा होगी।
03 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे के विभागों का हाल cm जानेंगे।
04 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के विभागों का हाल जाना जाएगा।
05 नवम्बर को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विभागों की बारी जानी जाएगी।
वंही इसी दिन राज्य मंत्री रेखा आर्या के विभागों का भी हाल देखेंगे।
12 नवम्बर को राज्यमंत्री डॉ0 धन सिंह रावत तथा 18 नवम्बर 2020 को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विभागों की समीक्षा करेंगे।
क्या कुछ खास होगा इन बैठकों में……
मुख्यमंत्री करेंगे मंत्रीगणों के विभागों की विभागवार समीक्षा।
29 अक्टूबर से 18 नवम्बर के मध्य आयोजित होगी समीक्षा बैठक।
जिला अधिकारी सहित अधीनस्थ जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे शामिल।
विभागों की अद्यतन प्रगति का होगा प्रस्तुतिकरण।
प्रस्तुतीकरण में केन्द्र पोषित येजनाओं, राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति तथा भावी कार्ययोजना होगी शामिल।
मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित होगी समीक्षा बैठक।