ऋषिकेश(कमल खड़का)। दलित प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने प्रदर्शन को महज एक धोखा और छलावा बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश में सीधेतौर पर 55 साल तक राज किया।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए 55 सालों में कांग्रेस ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा और उनका उपयोग किया।
कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में दलितों के उत्थान के लिए कोई नीति नहीं बनाई।
नतीजा यह रहा कि दलित समाज हमेशा पिछड़ता चला गया।
उनके उत्थान के लिए जो काम किए जाने चाहिए थे।
कांग्रेस ने उनके उत्थान की योजनाएं बनाने के बजाय दलितों की हमेशा उपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में धीरे-धीरे अपनी जमीन खोती जा रही है।
अपने खिसकते आधार को बचाने के लिए अब कांग्रेस नौटंकी पर उतर आई है।
उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।
उन्होंने कहा जहां एनडीए की सरकार बनने के बाद राष्ट्रपति जैसे प्रमुख पद पर रामनाथ कोविंद का चुनाव भाजपा की सोच को दर्शाता है।
दलित समाज के कई चेहरे भाजपा और सरकार में अग्रिम पंक्ति में बैठे हैं।
बिपिन ने कांग्रेस पर सवाल खडा करते हुए कहा कि कांग्रेस बताए कि उनकी पार्टी और सरकारों में कितने नेताओं को प्रथम पंक्ति में जगह दी।
बिपिन कैंथोला ने कहा कि जो पार्टी अपने दल में ही दलितों को उचित स्थान नहीं देती हो।
वह आज पूरे प्रदेश में दलितों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से छलावा करती आई और यही वजह है कि कांग्रेस को इस तरह के प्रदर्शनों का नैतिक अधिकार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से दलितों को भ्रमित करना चाहती है।
इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती , भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, पूर्व सभाषद राम कुमार संगर आदि मौजूद थे