देहरादून(पंकज पाराशर) उत्तराखंड के दो शिक्षकों ने प्रदेश का नाम एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
उत्तराखंड के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार के लिए हुआ है।
चयनित दो शिक्षकों में एक कपकोट बागेश्वर स्कूल के प्रधानचार्य डॉ केवलानंद कांडपाल और कालसी देहरादून की सुधा पैन्यूली शामिल है।
देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुधा पैन्यूली पहली अध्यापिका हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जी.एच.एस.एस पुडकुनी, कपकोट (बागेश्वर) डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी (देहरादून) सुधा पैन्यूली शामिल हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी बताया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार
उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुधा पैन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिये गर्व की बात है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार