रुद्रप्रयाग(कमल खड़का)। 52 दिनों से केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन समाप्त हो गया है।
ये लोग केदारनाथ धाम में मास्टरप्लान का विरोध कर रहे थे।
प्रशासन की ओर से केदारनाथ पहुचे एडीएम और एसपी रूद्रप्रयाग से हुई वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया।
तीर्थपुरोहितों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हे लिखित आश्वासन दिया है।
मास्टर प्लान के तहत बिना तीर्थपुरोहितों को विश्वास में लिए किसी के भी मकान या भूमि के साथ छेड़छाड़ नही की जायेगी।
वही तीर्थपुरोहितों ने कहा कि मास्टर प्लान के विरोध में उनका धरना समाप्त हुआ है।
देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ उनकी लड़ाई चारों धामों में जारी रहेगी।