रुद्रप्रयाग (कमल खड़का)। रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा के पास गीता कुटीर आश्रम देर रात में भीषण आग लग गई।
देखें वीडियो कैसे जला गीता कुटीर आश्रम
भीषण आग से लाखों के भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि आग से जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ।
वहीं आग लगने के कारणों का भी अभी पता नही लग पाया हैं।
आश्रम में कई भवन इस आग की भेंट चढ़ गए, ओर उसमें रखा लाखों का सामान भी स्वाहा हो गये।
स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
गनीमत से उसी वक्त हुई बारिश के बाद आग पर काबू पाने में आसानी हुई, जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया, अब सुबह ही आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।