हरिद्वार(अरुण शर्मा)। हरिद्वार के रुड़की इलाके में फायरिंग से हड़कम्प मच गया।
एक गैस गोदाम के सामने अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने गोलियां चला दी।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कर्मचारी से रुपयों का बैग लूटने का प्रयास किया।
लेकिन गोली चलने के बाद मचे हड़कम्प से वे सफल नही हो पाए।
मौके पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बदमाश वंहा से भागने में सफल हुए।
गोली चलने से एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया, उसके पैर से छूटे हुए गोली निकल गई।
जिसे आनन फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल पहुंचा।
बदमाशो की धरपकड़ के लिए शहर में नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार गंगनहर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में एकता गैस एजेंसी का गोदाम है।
दोपहर करीब 12:00 बजे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश गोदाम पर पहुंचे।
उन्होंने तीन फायरिंग की एक गोली गैस सिलेंडर का ट्रक लेकर आए ट्रक चालक सुरेन्द्र के पैर में जा लगी।
शहर भर में नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हालांकि पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है।