रायवाला(कमल खड़का)। कमला की मौत पर लीगों का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार को मामले में महिलाओं ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बीते 12 जुलाई को एलजी कालोनी रायवाला निवासी कमला देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।
महिला के मायके पक्ष और अन्य लोगों ने इसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की और कमला देवी को न्याय दिए जाने की पुलिस से गुहार लगाई है।
आज मृतक महिला के मायके पक्ष व आस-पास लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रायवाला थाने के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया।
परिजनों का आरोप है कि कमला देवी ने आत्महत्या नहीं की है उसकी हत्या की गई है।
परिजनों का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
बता दें कि बीते रविवार सुबह कमला देवी (39 वर्ष) पत्नी तीरथ सिंह राणा की विषाक्त के सेवन से नाजुक हालत में उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतिका के पति और अन्य लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
परिजनों ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जाँच की मांग की है।
आरोप है कमला की तबियत बिगड़ने की सूचना मायके पक्ष को दोपहर करीब 12 बजे दी गई। जबकि यह घटना सुबह की है,