देहरादून(अरुण शर्मा)। यमुना नदी में जन्मदिन मनाने ओर पिकनिक एन्जॉय करने गए दो युवक बाह गए।
घटना देहरादून के विकासनगर की है जंहा पर कटा पत्थर इलाके में अलग अलग घटना में दो युवक बह गए।
जम्मू कश्मीर के रहने वाला खालिद नदी पर जन्मदिन मनाने गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया।
खालिद की तलाश दो दिन से की जा रही थी, वही एस डी आर एफ ने रविवार को कटा पत्थर से उसका शव बरामद किया।
एक अन्य घटना में कटा पत्थर के पास ही पिकनिक मनाने आये तीन युवकों में से एक युवक यमुना नदी में डूब गया।
जानकारी के अनुसार युवक पिकनिक में मस्ती कर रहे थे और उसी मस्ती में एक युवक नदी में डूब गया।
युवक की तलाश में एस डी आर एफ की टीम कॉम्बिंग अभियान में जुटी हुई है।