किसान अधिकार दिवस पर कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव

कांग्रेस मनाएगी 15 जनवरी को कांग्रेस ‘किसान अधिकार दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है।
पूरे देश मे कांग्रेस कृषि कानून का विरोध करेगी।
देहरादून(कमल खड़का)। राज्यपाल निवास का घेराव करने जा रही है उत्तराखंड कांग्रेस।
15 जनवरी को किये जाने वाला यह घेराव कृषि कानून के खिलाफ होगा।
इसके लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इसकी तैयारी का जायजा लिया।

पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 15 जनवरी को ’किसान अधिकार दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ’राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारी को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेसजनों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की लडाई लडती आ रही है।
इसी के तहत 15 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय से राजभवन घेराव के लिए कूच किया जायेगा।
खास खबर-उत्तराखंड में युवा आयोग का गठन कर सरकार युवाओं के लिए बनाएगी नया प्लान
प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों का आह्रवान करते हुए कहा कि मोदी राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है।
चाहे किसान हो, नौजवान हो, मजदूर हो, महिलाएं हों, केन्द्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिये जा रहे हैं।
जिससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।
उन्होंने सभी जनपदों के विधायकगणों, विधानसभा चुनाव 2017 के प्रत्याशीगणों एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग का आह्रवान किया गया।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि राजभवन घेराव अभूतपूर्व होगा तथा यह भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील होगी।
One thought on “किसान अधिकार दिवस पर कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव”
Comments are closed.